राजस्थान की गरमाई हुई सियासत के बीच एक बड़ी खबर और सामने आ रही हैं। खबर हैं कि राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अचानक से दिल्ली गए हैं, सचिन पायलट के अचानक से बने इस दौरे को लेकर कई तरह की राजनीतिक चर्चाएं हो रही हैं, क्योंकि राजस्थान में अभी राज्यसभा चुनाव को लेकर सभी विधायकों, मंत्रियों की बाड़ेबंदी की गई हैं, ऐसे में पायलट बीच में ही दिल्ली गए हैं, जिसके बाद कई चर्चाओं का दौर लगा हुआ हैं।
कई कांग्रेस नेताओ का कहना हैं कि पायलट अक्सर दिल्ली जाते रहते हैं और इस बार भी पायलट ऐसे ही गए है। कई लोग यह कयास लगा रहे है कि राजस्थान की सियासी हलचल को लेकर पायलट आलाकमान से शिकायत करने गए हैं, वही कई लोग कह रहे हैं कि पायलट को आलाकमान ने बुलाया हैं और मिशन मानेसर को लेकर चर्चा की जाएगी कि आखिर राजस्थान में ऐसी नॉबत क्यों आ रही हैं।
हालांकि इन सभी सवालों का जवाब तो पायलट ही दे सकते हैं, लेकिन पायलट के अचानक दिल्ली जाने से काफी सियासी बयान सामने आ रहे हैं। हालांकि कांग्रेस के मंत्रियों का कहना हैं कि पायलट को कोई भी नाराजगी नहीं हैं, यह दिल्ली का सामान्य दौरा हैं।

Tnxx for comment