नागौर जिले में कोरोना का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा हैं, जिले में आज फिर 4 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद नागौर में कोरोना मरीजों की संख्या 531 हो चुकी हैं। शुक्रवार को नागौर में 3 मरीज मिले, जिनमें 2 जायल से तो 1 डेगाना से था। नागौर जिले में अब तक 450 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं और सभी 450 लोगों को हॉस्टिपल से डिसचार्ज भी कर दिया गया हैं।
नागौर में अब तक कोरोना से 9 लोगों की मौत हो चुकी हैं। नागौर में 351 लोग ऐसे हैं, जो दूसरे राज्यों से नागौर आए हैं और यहां आकर पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक नागौर में 16783 लोगों की सेम्पलिंग हो चुकी हैं।

Tnxx for comment