बुधवार को राजस्थान में फिर मिले 355 नए कोरोना केस, जाने कौनसे जिले में कितने मरीज मिले?

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



प्रदेश में दिनों दिन कोरोना में बढ़ोतरी ही देखी जा रही हैं, बुधवार को फिर राजस्थान में 355 नए मरीज मिल गए, जिसके बाद राजस्थान में कुल मरीजों की संख्या 11600 हो गई। प्रदेश में अब तक 5 लाख से ज्यादा टेस्ट हो गए हैं, हालांकि राजस्थान की रिकवरी रेट काफी अच्छी हैं। बुधवार को भी राजस्थान में 241 लोग कोरोना से ठीक हो गए, जिसके बाद कुल ठीक होने वाले लोगों की संख्या 8569 हो गई हैं। बुधवार को 4 लोगों की मौत भी हुई, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 259 हो गई हैं।

बुधवार को राजस्थान के जयपुर में 51 मरीज, भरतपुर में 110 मरीज, जोधपुर में 41, पाली में 44, सीकर में 19, चूरू में 14, जालौर में 13, झुंझुनूं में 9 मरीज मिले। इसके अलावा नागौर-सिरोही में 8-8 मरीज, झालावाड़-कोटा में 4-4, अजमेर-उदयपुर-राजसमंद-भीलवाड़ा में 3-3 मरीज, अलवर-बीकानेर-धौलपुर-डूंगरपुर में 2-2 मरीज, बूंदी-चित्तौड़-जैसलमेर-करौली-दौसा-गंगानगर-बाड़मेर में 1-1 मरीज और अन्य राज्यों के 3 मरीज मिले हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default