राज्यसभा चुनाव में BJP के खिलाफ माकपा ने वोट दिया हैं- कॉमरेड बलवान पूनियां

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



प्रदेश की 3 सीटों पर राज्यसभा चुनाव सम्पन्न हो चुके है, प्रदेश की 3 सीटों में से 2 सीटों पर कांग्रेस जीती हैं, तो 1 सीट पर बीजेपी जीती हैं। राजस्थान में माकपा ने भी कांग्रेस के उमीदवारों को ही वोट डाले। राजस्थान विधानसभा में 2 विधायक माकपा के हैं, जिनमें तेज तर्रार विधायक बलवान पूनियां हैं, जो भादरा से विधायक हैं और माकपा के लीडर हैं। बलवान पूनियां राजस्थान विधानसभा में बेबाक बोलते हैं और वो अक्सर किसानों के मुद्दों पर हो बोलते दिखाई देते हैं। राज्यसभा चुनाव में बलवान पूनियां ने कांग्रेस को वोट दिया हैं।

बलवान पूनियां ने कहा कि हमने यह वोट कांग्रेस को नहीं दिया हैं, यह वोट भाजपा के खिलाफ दिया हैं, भाजपा की नीतियो के खिलाफ यह वोट दिया, देश के संविधान को बचाने के लिए हमने भाजपा के खिलाफ वोट दिया हैं। यह बात विधायक कॉमरेड बलवान पूनियां ने कही हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default