नागौर जिले में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा हैं, जिले में शुक्रवार को भी कोरोना के 16 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद नागौर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 600 के करीब पहुंच गया हैं, हालांकि अभी 591 मरीज ही नागौर में हुए हैं, लेकिन हर दिन नागौर में कोरोना मरीज मिलते जा रहे हैं। नागौर जिले में अब तक कोरोना से 10 लोगों की मौत हो चुकी हैं, वही नागौर में 500 लोग कोरोना से ठीक हो गए है, सभी 500 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया हैं
शुक्रवार को नागौर के मानासर में 2 मरीज मिले, नागौर की संजय कॉलोनी में 1 मरीज, नागौर के बासनी में 4 मरीज, जायल तहसील में 2 मरीज, डेगाना में 1 मरीज, मेड़ता तहसील में 2 मरीज, मकराना में 2 मरीज, लाडनूं में 2 मरीज मिले हैं, इस प्रकार नागौर में शुक्रवार को कुल 16 मरीज मिले, जिसके बाद नागौर में कुल मरीजों की संख्या 591 हो गई हैं। नागौर जिले में अब सिर्फ 81 कोरोना मरीज हैं, जो वर्तमान में एक्टिव केस हैं।

Tnxx for comment