राजस्थान प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा हैं, प्रदेश में आज भी 154 नए कोरोना मरीज मिले हैं। अब राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या 14691 हो चुकी हैं। राजस्थान में आज सुबह 4 लोगों की मौत की खबर मिली हैं, जिसके बाद प्रदेश में कुल मौतों की संख्या 341 हो गई हैं। राजस्थान में 11300 से ज्यादा कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं, प्रदेश की रिकवरी रेट लगातार 70 % से अधिक बनी हुई हैं।
आज सुबह राजस्थान के अलवर में 12 मरीज, भीलवाड़ा में 5 मरीज, चूरू में 1 मरीज, धौलपुर में 59 मरीज, डूंगरपुर में 5 मरीज, जयपुर में 31 मरीज, झालावाड़ में 2 मरीज, झुंझुनूं में 22 मरीज, नागौर में 2 मरीज, राजसमंद में 3 मरीज, सीकर में 9 मरीज, उदयपुर में 2 मरीज और इसके अलावा एक मरीज बाहरी राज्य का मिला हैं।

Tnxx for comment