आखिर BJP के राज्यसभा उमीदवार ओंकार सिंह लखावत ने डाले हथियार, बीजेपी को मिलेगी सिर्फ 1 सीट

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान प्रदेश की 3 राज्यसभा सीटों पर आज राजस्थान विधानसभा में मतदान चल रहा हैं। आज सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हुआ हैं, जो शाम 4 बजे तक चलेगा। अधिंकाश विधायकों ने अपना वोट डाल दिया हैं। मतदान के दौरान सभी विधायकों ने कोरोना को ध्यान में रखकर उचित नियमों की पालना करते हुए वोट डाले। 3 सीटों के लिए कुल 4 उमीदवार चुनाव लड़ रहे थे, जिनमें कांग्रेस के 2 और बीजेपी के 2 उमीदवार थे।

अब इस चुनाव को लेकर स्थिति साफ हो गई हैं कि कांग्रेस अपने दोनों उमीदवारों को आराम से जीता लेगी, लेकिन बीजेपी सिर्फ 1 ही उमीदवार को जीता पाएगी, बीजेपी के एक उमीदवार को हार का सामना करना पड़ेगा। बीजेपी ने राजेन्द्र गहलोत को प्राथमिकता दी, इसलिए ओंकार सिंह लखावत का हारना तय हो गया हैं। दरअसल एक उमीदवार को जिताने के लिए 51 विधायकों के सहयोग की जरूरत हैं, इसलिये कांग्रेस के पास पर्याप्त विधायक हैं। 

दोनों उमीदवारों के लिए कांग्रेस को 102 विधायकों की जरूरत हैं, लेकिन कांग्रेस के पास 107 खुद के विधायक, निर्दलीय विधायक, माकपा के 2 विधायक और बिटीपी के 2 विधायक मौजूद है, लेकिन दूसरी ओर बीजेपी के पास 72 विधायक खुद के और 3 विधायक रालोपा के हैं, जिसके कारण बीजेपी का दूसरा उमीदवार हारना तय है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default