19 जून को देश मे राज्यसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। राजस्थान की 10 सीटों में से 3 सीटों पर भी कल शुक्रवार को चुनाव होगा। कल सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक राजस्थान विधानसभा में मतदान होगा, उसके बाद मतगणना होगी। राजयसभा चुनाव 26 मार्च को होने वाले थे, लेकिन कोरोना की वजह से इन चुनावों को स्थगित किया गया था। अब सोशल डिस्टेंस के साथ चुनाव कराए जाएंगे।
राजस्थान की 3 राज्यसभा सीटों पर कुल 4 उमीदवार हैं। 2 उमीदवार कांग्रेस की ओर से है, तो 2 उमीदवार भाजपा की ओर से है। हालांकि कांग्रेस के पास 2 उमीदवारों को जिताने के लिए पर्याप्त बहुमत हैं, कांग्रेस के पास खुद के 107 विधायक, माकपा के 2 विधायक, निर्दलीय विधायक, बिटीपी के 2 विधायक हैं। वही भाजपा ने 2 उमीदवार उतारे हैं, लेकिन उनके पास सिर्फ एक उमीदवार को जिताने का बहुमत हैं। भाजपा के खुद के 72 विधायक, वहीं 3 विधायक रालोपा के हैं।

Tnxx for comment