मंगलवार को नागौर में फिर मिले 9 मरीज, अब नागौर में हुए कुल 512 मरीज

INC News
0
नागौर, राजस्थान।




नागौर जिले में कोरोना धीरे धीरे बढ़ता बढ़ता 500 तक पहुंच गया हैं। जिले में मंगलवार को फिर 9 नए मरीज मिल गए हैं, जिसके बाद नागौर में कोरोना मरीजों की संख्या 512 हो गई हैं, नागौर में बासनी गांव में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव अब तक मिले हैं, लेकिन अब बासनी गांव कोरोना फ्री हो गया हैं, मतलब बासनी के सभी लोग अब ठीक हो गए है। नागौर के 512 में से 416 अब तक लोग ठीक हो गए है।

हालांकि नागौर में अब तक 9 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी हैं, जिले में अब तक 16 हजार 347 लोगो की सैम्पलिंग हो चुकी हैं। मंगलवार को नागौर के डीडवाना में 3 नए मरीज मिले, जिनमें 2 मरीज गणेशपुरा गांव के हैं, बाकी 1 मरीज डीडवाना का ही हैं। बाकी मरीज कहाँ के हैं, अभी तक उनकी जानकारी नहीं मिल पाई हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default