राजस्थान में मंगलवार को मिले 369 नए मरीज, प्रदेश में अब 11000 से ज्यादा मरीज

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान प्रदेश में मंगलवार को काफी दिनों बाद 300 से ज्यादा मरीज मिले हैं। मंगलवार को 369 मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब मरीजों की संख्या 11000 से ही ऊँपर चली गई हैं, मंगलवार रात तक राजस्थान में कुल मरीज 11245 हो गए हैं। हालांकि राजस्थान में रिकवरी रेट 73 प्रतिशत तक पहुंच गई हैं। राजस्थान में अब तक 8328 तक कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। वही राजस्थान में अब तक 255 लोग कोरोना से मर चुके हैं, मंगलवार को फिर 9 लोग कोरोना से मरे थे।

मंगलवार को जयपुर में 100 मरीज मिले, जोधपुर में 65 मरीज, भरतपुर में 51, पाली में 39, अलवर में 19, झुंझुनूं में 12, अजमेर-नागौर में 9-9 मरीज, सीकर में 8, चुरू-कोटा में 7-7, करौली-दौसा में 4-4, बाड़मेर में 5, बीकानेर-धौलपुर में 3-3 , भीलवाड़ा-जैसलमेर-जालौर-झालावाड़ में 2-2 मरीज, गंगानगर-सिरोही-माधोपुर-डूंगरपुर-बूंदी-बांसवाड़ा-बारां में 1-1 मरीज और अन्य राज्यों के 9 मरीज मिले हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default