नागौर जिले में कोरोना बढ़ता बढ़ता अब 600 तक पहुंच गया हैं, जिले में अब कुल 606 कोरोना मरीज हो चुके है। नागौर में आज बुधवार को भी 5 नए कोरोना मरीज मिले हैं। नागौर में 606 मरीजों में से अब तक 528 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं, वही जिले में अब सिर्फ 66 कोरोना के एक्टिव केस हैं।
नागौर में कोरोना की वजह से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी हैं। नागौर में अब तक 21380 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी हैं, इनमें 403 लोग दूसरे राज्यों से आये हुए लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जिले में हर तहसील में कोरोना मरीज मिल चुके हैं।

Tnxx for comment