मंगलवार को राजस्थान में कोरोना ने एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मिलने का रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं। मंगलवार को राजस्थान में 395 कोरोना मरीज मिले, यह आंकड़ा एक दिन में सबसे ज्यादा है। अब राजस्थान में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 15627 हो गई हैं। प्रदेश में मंगलवार को 9 लोगों की कोरोना से मौत हुई, जिसके बाद राजस्थान में मरने वाले लोगों की संख्या 365 हो गई हैं। राजस्थान में अब तक 12,213 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। अब प्रदेश में कुल एक्टिव केस 3049 हैं।
मंगलवार को राजस्थान के जयपुर में 107, धौलपुर में 53, जोधपुर में 40 मरीज, सिरोही में 24, बाड़मेर में 21, जालौर में 19, भरतपुर में 18, पाली में 15,अजमेर में 13, भीलवाड़ा में 12, माधोपुर में 11,अलवर में 10, राजसमंद में 7, हनुमानगढ़ में 6, सीकर-उदयपुर-चूरू में 5-5, झुंझुनूं-करौली में 4-4, कोटा-दौसा-नागौर-झालावाड़ में 3-3, बीकानेर में 2 और 2 मरीज अन्य मिले हैं।

Tnxx for comment