राज्यसभा चुनाव के बाद अब केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की चर्चा चल रही हैं। फर्स्ट इंडिया न्यूज राजस्थान के हवाले से एक खबर आ रही हैं कि भाजपा के राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर चर्चा हो रही हैं। फर्स्ट इंडिया न्यूज के अनुसार राजस्थान के सीकर से सांसद सुमेदानन्द सरस्वती और चितौड़गढ़ सांसद सी पी जोशी दोनों में से एक सांसद को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता हैं, वही राजनीतिक गलियारों में कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के मंत्री पद को वापस डाउन करने की भी चर्चा हो रही हैं।
वही भाजपा के साथ एक साल से गठबंधन में साथ चल रही RLP पार्टी के मुखिया और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को भी मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता हैं, लेकिन खबर यह हैं कि भाजपा RLP के सामने पार्टी को BJP में मिलाने की शर्त रख सकती हैं।
अगर ऐसा होता हैं तो कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी का पद हनुमान बेनीवाल को मिल सकता हैं, क्योंकि हनुमान बेनिवाल किसान नेता के तौर पर ही जाने जाते हैं और लोकसभा में भी उनके अधिकांश मुद्दे कृषि और किसानों से ही जुड़े होते है। हालांकि हनुमान बेनीवाल अपनी पार्टी RLP को BJP में मर्ज करे या नहीं? इस सवाल का जवाब देना अभी मुश्किल हैं। दरअसल यह सभी राजनीतिक चर्चाएं हैं, सियासत में ऐसी चर्चाएं बहुत बार होती हैं, लेकिन धरातल पर नहीं आती हैं।


Tnxx for comment