भारत बना दुनियां का चौथा सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों वाला देश, पहले टॉप 10 से भी बाहर था भारत

INC News
0
दिल्ली।



पूरी दुनियां आज कोरोना से संक्रमित हो चुकी हैं, दुनिया के 215 देश कोरोना से ग्रसित हैं। दुनिया मे अब तक 76 लाख कोरोना मरीज हो गए, वही 4 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से मर गए है। भारत एक समय दुनिया में कोरोना मरीजों की लिस्ट में 15 वें पायदान पर था, धीरे-धीरे भारत आगे बढ़ता गया और काफी समय तक टॉप 10 से भी बाहर रहने वाला भारत आज दुनिया का चौथा सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों वाला देश बन गया हैं।

अगर भारत मे यह आंकड़ा इसी तरह बढ़ता गया तो भारत कुछ दिनों में पहले स्थान पर भी आ सकता हैं। भारत से ऊँपर अभी अमेरिका, ब्राजील और रूस ही हैं। भारत मे अब तक 3 लाख 5 हजार केस सामने आए हैं, वही अब तक भारत मे कोरोना से 9 हजार लोग कोरोना से मर चुके है। आने वाले दिनों में भारत के बहुत तेजी से कोरोना आंकड़ा बढेगा। अगर इसी स्पीड से कोरोना बढ़ा तो 15 अगस्त तक भारत मे 2.75 करोड़ कोरोना मरीज हो जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default