राजस्थान प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 10000 से ऊँपर चली गई हैं, प्रदेश में आज सुबह 48 नए मरीज मिले है, अब राजस्थान में कुल मरीजों की संख्या 10385 हो गई हैं। प्रदेश में आज 3 लोगों की मौत हुई हैं, वही शनिवार को 13 लोगों की मौत हुई थी, प्रदेश में अब तक कुल 234 लोगों की मौत हो गई हैं। वही राजस्थान में अब तक 7501 मरीज ठीक हो गए हैं। राजस्थान के सभी 33 जिलों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी हैं।
आज राजस्थान में अलवर में 1 मरीज, बांसवाड़ा में 1 मरीज, भरतपुर में 4 मरीज, भीलवाड़ा के 1 मरीज, चितौड़गढ़ में 2 मरीज, दौसा में 1, जयपुर में 24 मरीज, जालौर में 1 मरीज, झुंझुनूं में 3 मरीज, कोटा में 3 मरीज, नागौर में 1 मरीज, सवाई माधोपुर में 1 मरीज, सिरोही में 1 मरीज, टोंक में 1 मरीज, झालावाड़ में 2 मरीज, वही दूसरे राज्य के 3 मरीज मिले हैं।

Tnxx for comment