राजस्थान प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या ने अब 9000 का आंकड़ा छू लिया हैं। प्रदेश में आज 269 कोरोना मरीज मिले हैं, जिसके बाद राजस्थान में अब कोरोना मरीजों की संख्या 9100 छप गई हैं। प्रदेश में आज 5 लोगों की कोरोना से मृत्यु हो गई, जिसके बाद राजस्थान में मरने वालों की कुल संख्या 199 हो गई हैं। वही राजस्थान में आज 181 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं, जिसके बाद राजस्थान में कुल ठीक होने वाले लोगों की संख्या 6213 हो गई हैं। राजस्थान में अब सिर्फ 2688 मरीज एक्टिव हैं।
आज जयपुर में 36 मरीज, पाली में 52,भरतपुर में 44 मरीज, जोधपुर में 32, बारां में 27, सीकर में 12 मरीज, कोटा में 11, उदयपुर में 10,अजमेर और चूरू में 7-7, अलवर और झुंझुनूं में 6-6 मरीज, झालावाड़ और सिरोही में 5-5 मरीज, डूंगरपुर में 3 मरीज, भीलवाड़ा और दौसा में 2-2, राजसमंद और टोंक 1-1 मरीज मिला हैं।

Tnxx for comment