बुधवार को नागौर में मिले 16 नए मरीज, 571 हुआ नागौर का कोरोना आंकड़ा

INC News
0
नागौर, राजस्थान।



बुधवार को नागौर में 16 नए कोरोना मरीज मिले, जिसके बाद नागौर में कोरोना मरीजों की संख्या 571 हो गई हैं। नागौर जिले में फिलहाल 75 कोरोना के एक्टिव केस हैं, बाकी लोग अब ठीक हो चुके है। नागौर के 486 लोग कोरोना से ठीक हो चुके है, हालांकि नागौर में 10 लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी हैं। नागौर में अब तक 18817 लोगों की जांच की जा चुकी हैं।

बुधवार को नागौर के जायल में 2 मरीज, परबतसर में 2 मरीज, बिजावास में 2 मरीज, मकराना में 3 मरीज, डेगाना में 1 मरीज, डीडवाना में 1 मरीज, रियाबड़ी में 1 मरीज और नागौर में 1 केस सामने आया, इसके अलावा 3 अन्य मरीज भी सामने आई, जिनकी जानकारी अभी पुख्ता नहीं हुई। जिले के 571 मरीजों में से 366 मरीज दूसरे राज्यों से आये हुए लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default