आज सुबह नागौर में फिर से कोरोना का बम ब्लास्ट हुआ हैं, जिले में आज सुबह एक साथ 12 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिसके बाद नागौर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 630 हो गई हैं। इनमे से 9 कोरोना मरीज नागौर के लाडनू तहसील के बताए जा रहे हैं, हालांकि अभी तक मरीजों के बारे में पूरी जानकारी नहीं जुटाई जा सकी हैं। जिले के परबतसर में आज एक बुजुर्ग व्यक्ति की कोरोना से मौत भी हुई हैं, जिले में अब तक 13 लोगों की कोरोना से मौत हो गई हैं।
नागौर में अब तक 23000 से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच हो गई हैं, वही नागौर में लोग अच्छी संख्या में कोरोना से ठीक भी हो रहे हैं, अब तक नागौर में कोरोना से 558 लोग ठीक हो चुके है, अब जिले में लगभग 60 कोरोना के एक्टिव मरीज बचे हैं। जिले में 411लोगों कोरोना मरीज मिले हैं, जो दूसरे राज्यों से नागौर आये हैं।

Tnxx for comment