विष्णुदत्त विश्नोई: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिए पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने के संकेत

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



विष्णुदत्त विश्नोई आत्महत्या प्रकरण को लेकर लगातार राजस्थान में सीबीआई जांच की मांग उठ रही हैं। सोमवार को विश्नोई समाज का एक प्रतिनिधिमंडल वन मंत्री सुखराम विश्नोई के साथ सीएम अशोक से मुलाकात करने पहुंचा। विश्नोई समाज ने सीएम गहलोत से सीबीआई जांच की मांग की और विष्णुदत्त विश्नोई को न्याय दिलाने की मांग भी की। विश्नोई समाज को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जांच कराने का आश्वासन भी दिया। साथ ही देर रात को मुख्यमंत्री गहलोत में एक ट्वीट किया और इस मामले की सीबीआई जांच कराने के संकेत भी सीएम गहलोत में दिए है।

सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- 
चुरू जिले के राजगढ़ पुलिस थाने के थानाधिकारी श्री विष्णु दत्त विश्नोई द्वारा 23 मई को की गई आत्महत्या के प्रकरण की जांच किसी भी स्वतंत्र एजेन्सी से करवाने पर सैद्धान्तिक सहमति दी है। निवास पर एक प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात कर प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की। इसके बाद शाम को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस प्रकरण के पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की। बैठक में पुलिस के एक काबिल अफसर के असामयिक चले जाने पर संवेदना और दुःख प्रकट किया। अधिकारियों से इस प्रकरण के तथ्यों की जानकारी ली। अवगत कराया गया कि इस मामले की राज्य पुलिस की सीआईडी-सीबी शाखा द्वारा निष्पक्ष जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट में लिखा हैं कि जांच किसी भी सैद्धान्तिक ऐजेंसी से करवाई जाएगी, जैसा परिजन चाहेँगे, उसी से जांच होगी और इसमें पूरी पारदर्शिता होगी। मुख्यमंत्री गहलोत के ट्वीट के हिसाब से अगर लोगो की इसी तरह मांग रही तो जरूर ही इस मामले की जांच सीबीआई से होगी, क्योंकि विष्णुदत्त विश्नोई के साथ हर आदमी नजर आ रहा हैं, कोई भी उनका का विरोध करता नजर नहीं आ रहा हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default