कोरोना के बीच अब 2 महीने बाद एक बार राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। एक ओर भाजपा मोदी सरकार के 1 साल कार्यकाल को लेकर 1000 ऑनलाइन रैलियां करने जा रही हैं, भाजपा यह रैलियां 30 मई से शूरू करने जा रही हैं, लेकिन भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस ने भी रणनीति बनाकर उनके सामने एक बड़ा आंदोलन छेड़ा हैं, जिसका नाम 'स्पीक अप इंडिया' हैं। इस आंदोलन के तहत कांग्रेस के 50 लाख कार्यकर्ता भाजपा ले खिलाफ ऑनलाइन आंदोलन कर रहे हैं। आज ट्विटर पर भी टॉप ट्रेंड में नम्बर वन पर कांग्रेस का आंदोलन ट्रेंड कर रहा हैं।
इस आंदोलन में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी शहीत तमाम बड़े नेता से लेकर छोटे से छोटे कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। कांग्रेस ने इस आंदोलन के जरिये सरकार से मांग की हैं कि वो खजाने का ताला खोले और जरूरतमंदों को 7500 रुपये प्रति महीने दे और यह राशि 6 महीने तक दे। साथ ही प्रवासी मजदूरों को घर भेजने का उचित प्रबंधन करे। वही कांग्रेस ने नरेगा में काम 100 दिन की बजाय 200 दिन देने की मांग की हैं।
कांग्रेस का कहना हैं कि अभी समय जनता को कर्ज देना नहीं हैं, बल्कि राहत देना हैं। कांग्रेस ने छोटे उद्योगों और व्यापारियों के लिए भी अलग से राहत पैकेज की मांग की हैं।

Tnxx for comment