राजस्थान प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं, प्रदेश में बुधवार को भी 280 नए कोरोना मरीज मिले, जिसके बाद राजस्थान में मरीजों की संख्या 7816 हो गई हैं। राजस्थान में सभी जिलों में कोरोना पहुंच गया हैं, बुधवार को राजस्थान के एकमात्र बचे हुए जिले बूंदी में भी कोरोना मरीज मिल गया। बुधवार को राजस्थान में 288 लोग कोरोना से रिकवर कर गए, जिसके बाद 4562 लोग कोरोना से ठीक हो गए है। राजस्थान में बुधवार को 3 लोग कोरोना के कारण मर गए हैं, तीनो ही मरीज जयपुर के ही हैं। अब प्रदेश में कुल मरने वाले लोगों की संख्या 173 हो गई हैं।
बुधवार को जयपुर में 42(1902), झालावाड़ में 64,जोधपुर में 33, पाली में 21, कोटा में 18, सीकर में 13, नागौर में 12, भरतपुर में 10, बीकानेर-राजसमंद में 9-9मरीज मिले। भीलवाड़ा-हनुमानगढ़ में 7-7 मरीज, उदयपुर-झुंझुनूं में 6-6 मरीज, टोंक में 4, गंगानगर-बारां में 3-3 मरीज, सिरोही-धौलपुर-करौली में 2-2 मरीज, अजमेर-बूंदी-चित्तौड़-दौसा-डूंगरपुर-बाड़मेर में 1-1मरीज मिले हैं।

Tnxx for comment