भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं, जिसके बाद संबित पात्रा को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बीजेपी नेताओं ने यह पुष्टि भी की हैं कि संबित की हालत अब ठीक है। भाजपा और अन्य पार्टियों के नेताओ ने संबित पात्रा के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की हैं।
हम आपको बता दे कि संबित पात्रा बीजेपी के काफी लम्बे समय से प्रवक्ता हैं, वो हर दिन टीवी चैनल पर डिबेट करते हुए दिखाई देते हैं। संबित पात्रा ने 2019 में लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वो चुनाव हार गए।

Tnxx for comment