उदयपुर, राजस्थान।
राजस्थान की क्षेत्रीय पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी कोरोना के कारण हुए लॉक डाउन में एक डिजिटल संवाद की कड़ी चला रही हैं, जिसमें RLP राजस्थान के सम्भाग वार हर जिलों से ऑनलाइन लाइव जुड़कर, वहां के लोगों से समस्याओं को सुन रही हैं, साथ उन क्षेत्रों के लोगों से सुझाव भी मांग रही हैं। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया हनुमान बेनीवाल ने सबसे पहले अजमेर सम्भाग के जिलों से डिजिटल संवाद किया था, उसके बाद जयपुर सम्भाग के जिलों से भी डिजिटल संवाद किया था, आज रालोपा उदयपुर सम्भाग के जिलों से डिजिटल संवाद करने जा रही हैं।
उदयपुर के राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चितौड़गढ़ और प्रतापगढ़ जिले के साथ आज रालोपा शाम 6 बजे डिजिटल संवाद करेगी। इस डिजिटल संवाद में मुखिया हनुमान बेनीवाल इन जिलों के लोगों से वहां व्याप्त मूलभूत समस्याओं जैसे बिजली, पानी, सड़क जैसी समस्याओं के बारे में जानेंगें और सांसद बेनीवाल इन समस्याओं को सरकार के सामने रखेंगें, ताकि जल्द इन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सके। इसके अलावा हनुमान बेनीवाल युवाओं से भी रोजगार और नोकरी जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगें, साथ ही शिक्षा से जुड़ी हुई समस्याओं को भी सांसद हनुमान बेनीवाल सुनेंगे।

Tnxx for comment