बीकानेर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश में आज कोरोना मरीजों की संख्या 2700 पार चली गई हैं। प्रदेश में 2720 कोरोना मरीज हो गए है। राजस्थान के 289 जिलों में कोरोना संक्रमण पहुंच गया हैं, हालांकि अभी भी प्रदेश के 4 जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना की पहुंच नहीं हैं। लेकिन आज हम राजस्थान के 2 ऐसे जिलों की बात कर रहे हैं, जहां कोरोना आया, लेकिन अब वो जिले कोरोना फ्री हो गए है। हम आज बात कर रहे हैं-बीकानेर और चूरू जिले की।
बीकानेर में एक समय ऐसा आया जब हर दिन कोरोना मरीज मिल रहे थे, जगह-जगह कर्फ्यू लग रहे थे, बीकानेर में 37 कोरोना मरीज हो गए थे, इसके अलावा 1 व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु भी हो गई थी, लेकिन अब बीकानेर कोरोना से पूर्णतया फ्री हो चुका है। बीकानेर के 36 के 36 लोग डिस्चार्ज होकर अपने घरों की और लौट गए है।
ठीक इसी तरह राजस्थान के चूरू जिले में भी कोरोना आया था, चूरू में एक साथ 10 लोग पॉजिटिव आए और यह 10 के 10 जमात में शामिल होकर आए थे। एकाएक ऐसे लग रहा था कि अब चूरू में कोरोना रोकना मुश्किल है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चूरू में 14 पॉजिटिव केस आए, उसके बाद कोरोना को रोक लिया गया और आज चूरू में पूर्णतया कोरोना फ्री जिला बन गया हैं। चूरू के सभी 14 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं।


Tnxx for comment