जयपुर, राजस्थान।
पूरी दुनियां की तरह ही राजस्थान प्रदेश में भी कोरोना वायरस ने तहलका मचा रखा हैं। राजस्थान में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 2678 हैं। हालांकि राजस्थान में मरीज तो हर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं, लेकिन राजस्थान में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या दुगुनी बढ़ती जा रही हैं, जो राजस्थान के लिए बहुत अच्छी खबर हैं। प्रदेश में अब तक 40% से ज्यादा लोग कोरोना से रिकवर कर गए हैं, इन लोगों में से आधे से ज्यादा लोग अपने घरों की ओर भी लौट गए हैं। यह खबर राजस्थान के लिए काफी हद तक अच्छी हैं, अगर इसी तरह की रिकवरी होती रही तो जल्द राजस्थान से कोरोना खत्म हो सकता हैं।
राजस्थान में 1116 कोरोना मरीज स्वस्थ, कुल मरीजों का 41% हैं यह आंकड़ा
राजस्थान में फिलहाल 2678 कोरोना मरीज हैं, इन मरीजों में से 1116 मरीज ठीक हो गए है, यानी कोरोना पॉजिटिव से नेगेटिव हो गए है। यह आंकड़ा कुल मरीजों की संख्या का 41% हैं। हालांकि राजस्थान में 62 लोग कोरोना से मर भी चुके हैं, यह राजस्थान के लिए बुरी खबर हैं। राजस्थान प्रदेश कोरोना रिकवरी वाले लोगों में सबसे अच्छा राज्य साबित हो रहा हैं, वही राजस्थान में सबसे ज्यादा जांच भी की जा रही हैं, जिसके कारण राजस्थान के लिए ऐसे अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। अगर इसी तरह राजस्थान के लिए अच्छे आंकड़े आते रहे तो राजस्थान जल्द कोरोना फ्री बन सकता हैं।


Tnxx for comment