विष्णुदत्त विश्नोई प्रकरण: प्रदेश की क्षेत्रीय पार्टी RLP ने आज पूरे प्रदेश में किया आंदोलन, मांगी CBI जांच

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



हाल ही में चूरू जिले के राजगढ थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई के आत्महत्या मामले में आज राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया। पार्टी चीफ हनुमान बेनीवाल के आव्हान पर राजस्थान के हर जिले के मुख्यालय पर रालोपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन दिया। RLP ने ज्ञापन ने विष्णुदत्त विश्नोई मामले में CBI से जांच कराने की मांग की। रालोपा ने इस दौरान कई जिला मुख्यालय पर राजस्थान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके विरोध भी जताया। 

आज सुबह रालोपा ने दौसा, चितौड़गढ़, अलवर, कोटा, चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर, अजमेर, पाली, सिरोही, जैसलमेर, जालौर, बाड़मेर, टोंक, झुंझुनूं, बूंदी, सवाईमाधोपुर, जयपुर, जोधपुर, नागौर, गंगानगर, सीकर आदि जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन दिया। हम आपको बता दे कि 4 दिन पहले राजस्थान पुलिस के ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई ने आत्महत्या कर ली थी। विश्नोई ने सुसाइड नोट में राजनीतिक दबाव का हवाला दिया। अब इस मामले में राजस्थान सरकार ने सीआइडी सीबी को जांच सौंपी हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default