मंगलवार रात में बीकानेर रेंज के एक पुलिसकर्मी ने खुद को अपनी ही रायफल से तीन गोली मार ली, यह घटना हाल ही में बीकानेर रेंज के राजगढ थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई की आत्महत्या के सिर्फ 4 दिन बाद घटी हैं, जिसके कारण बीकानेर रेंज पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पुलिसकर्मी इतने तनाव में क्यों हैं? मंगलवार को राजस्थान पुलिस का गार्ड कमांडर जसविंदर सिंह गंगानगर की पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रहा था, रात 8.30 बजे जसविंदर सिंह ने अपनी ही रायफल से खुद को गोली मार ली।
गोली की आवाज सुनकर उनका साथी कॉन्स्टेबल आया और उनको अस्पताल ले गए, जहां जसविंदर सिंह की हालत नाजुक बनी हुई हैं और रात में ही जसविंदर सिंह का ऑपरेशन किया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार गार्ड कमांडर जसविंदर पारिवारिक तनाव में चल रहा था। इस घटना के बाद अस्पताल में सभी बड़े अधिकारी पहुंचे और अधिकारियों ने बताया कि जसविंदर को तीन गोली जो सीने के पास में लगी हैं।

Tnxx for comment