राजस्थान के 7 जिले हैं कोरोना हॉट स्पॉट, इन जिलों में 100 से ज्यादा मरीज हैं।

INC News
0


जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान प्रदेश में कोरोना का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा हैं, प्रदेश में मरीजों की संख्या 2642 तक पहुंच गई हैं। प्रदेश में हर दिन नए-नए कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। राजस्थान के 33 जिलों में से 29 जिलों में कोरोना फैल चुका हैं, वहीं प्रदेश में अब तक कोरोना की वजह से 61 लोगों की मौत भी हो चुकी हैं। प्रदेश में 900 लोग कोरोना से ठीक भी हो गए हैं। राजस्थान प्रदेश के 7 ऐसे जिले हैं, जहां पर कोरोना मरीजों की संख्या 100 से अधिक है। आइये हम उन 7 जिलों के बारे में जानते हैं।

राजस्थान के इन जिलों में है 100 से ज्यादा मरीज

राजस्थान में सबसे ज्यादा मरीज जयपुर जिले में हैं, जयपुर में मरीज़ो की संख्या 921 हैं। दूसरे नंबर पर जोधपुर जिला हैं, जहां पर मरीजों की संख्या  528 हैं। यह 2 जिले सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित हैं। इनके अलावा कोटा में 204 मरीज हैं, तो टोंक में 134 मरीज हो चुके है, वही अजमेर जिले में भी 161 मरीज हैं, तो भरतपुर में 111 मरीज हैं। इसके अलावा नागौर जिले में भी 118 मरीज हैं। यह जिले ऐसे हैं जहां कोरोना मरीजों की संख्या 100 से अधिक हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default