विधायक राजेन्द्र राठौड़ से भिड़ने वाले DSP को अब चूरू रवाना किया, इस तरह होता हैं राजनीतिक दबाव

INC News
0
चूरू, राजस्थान।



शनिवार को चूरू जिले के राजगढ़ थाने के SHO विष्णुदत्त विश्नोई के आत्महत्या का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा हैं। राजस्थान की आम जनता SHO के लिए न्याय की मांग कर रही हैं, वही राजनीतिक पार्टियां भी न्याय की मांग कर रही हैं, चाहे वो सत्ता पक्ष हो या विपक्ष। दोनों ही पक्ष अपने आप को अच्छा बताते हुए न्याय की मांग कर रहे हैं और आंदोलन की चेतावनी भी दे रहे हैं। इस घटना की जांच अब राजस्थान सरकार ने सीआईडी को दे दी हैं, वही परिजनों ने अब पोस्टमार्टम के बाद विष्णुदत्त का शव ले लिया और अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए हैं। 

राजेन्द्र राठौड़ से भिड़ने वाले DSP को चूरू भेजा

शनिवार शाम को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें राजस्थान विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ व चूरू डीएसपी रामप्रताप विश्नोई के बीच कहासुनी हो रही थी। दरअसल डीएसपी SHO विष्णुदत्त के शव को पुलिस थाने से मोर्चरी और अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाने की बात कर रहे थे, इस पर राजेन्द्र राठौड़ ने विरोध किया, जिसके बाद पुलिस की ओर से रामप्रताप विश्नोई भड़क गए और सामने से राजेन्द्र राठौड़ भी गुस्सा हो गए। 

इस मामले के बाद राजेन्द्र राठौड़ ने पुलिस के बड़े अधिकारियों के साथ वार्ता में रामप्रताप विश्नोई पर कार्यवाही करने की मांग की, जिसके बाद पुलिस विभाग ने रामप्रताप विश्नोई को राजगढ़ से चूरू भेज दिया। हम आपको बता दे कि रामप्रताप विश्नोई SHO विष्णुदत्त के खास मित्र थे, जिसके कारण वो खुद आपा खो गए और राजेंद्र राठौड़ से भिड़ गए। लेकिन इस घटना के बाद एक डीएसपी को राजनीतिक दबाव के कारण चूरू भेजा गया। यह एक बड़ी बात हैं। इसी तरह राजनेता पुलिस पर दबाव बना देते हैं और उनका मिनटों में ट्रांसफर करवा देते हैं, कुछ पुलिस अधिकारी हार मानकर नेताओ की कठपुतली बन जाते हैं और कुछ पुलिस अधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई की तरह आत्महत्या करके दुनिया छोड़ देते हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default