Breaking News: नागौर में कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची 300 पार

INC News
0
नागौर, राजस्थान।



नागौर जिले में कोरोना का संक्रमण इस कदर बढ़ता जा रहा हैं कि अब आंकड़े बहुत तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, जिले में आज सुबह फिर 4 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद नागौर में मरीजों की संख्या 300 हो गई हैं। नागौर अब राजस्थान का 6 वां सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों वाला जिला बन चुका हैं। नागौर में अब तक 7 लोग मौत का शिकार भी हो गए है, जिले में शनिवार को 2 लोगों की मौत हुई थी।

शनिवार को नागौर में एक साथ 40 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। नागौर में सबसे पहले 5 मार्च को कोरोना मरीज मिला था, इसकी शुरुआत बासनी गांव से हुई थी, लेकिन आज हालात यह हैं कि नागौर जिले की सभी तहसीलों में आज कोरोना पहुंच गया हैं। जिले में अब तक 132 लोग कोरोना से नेगेटिव भी हो गए हैं, वही सभी 132 लोगों को डिस्चार्ज भी कर दिया गया हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default