कुचामन के इंदोखा गांव पहुंचा कोरोना, CRPF जवान आज आया कोरोना पॉजीटीव

INC News
0
नागौर, राजस्थान।


6 दिनों के बाद आज नागौर जिले में फिर से कोरोना ने दस्तक दी हैं। आज नागौर के कुचामन तहसील में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। कोरोना पॉजिटिव मरीज इंदोखा गांव का रहने वाला हैं। यह व्यक्ति CRPF में कार्यरत है। जवान की पोस्टिंग दिल्ली हैं। दिल्ली से जवान इंदोखा आया था, वो भी अपनी बाइक लेकर। आज जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। 

इस जवान का सैम्पल कुचामन के राजकीय अस्पताल में लिया गया था। पॉजिटिव केस मिलने के बाद कुचामन प्रशासन अब सतर्क हो गया हैं। इंदोखा गांव को सील किया जा रहा है, वही मरीज के सम्पर्क में आये लोगों का पता लगाया जा रहा हैं। हम आपको बता दे कि नागौर में अब तक 120 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 2 लोगों की मौत भी हो चुकी हैं, जबकि 108 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default