नागौर पर टिड्डियाँ बनी आफत, चारों ओर से नागौर घिरा टिड्डियों से

INC News
0
नागौर, राजस्थान।



राजस्थान प्रदेश में अब एक बार फिर टिड्डी की आवक शुरू हो गई हैं। प्रदेश में 2 मई को टिड्डी का पहला दल आया, जो जैसलमेर-बाड़मेर और गंगानगर तक पहुंच गया। अब टिड्डियाँ आगे बढ़ रही हैं और पिछले 3 दिनों से नागौर में आ गई हैं। नागौर में सबसे पहले खींवसर में टिड्डी की आवक हुई। अब यह टिड्डी खींवसर, छोटी खाटू, मेड़ता, गोटन और कुचामन तक पहुंच गई हैं। ऐसा मानो नागौर चारों ओर से टिड्डी से घिर चुका हैं। टिड्डियाँ इस समय खेजड़ी के पतो को नुकसान पहुंचा रही हैं और खेजड़ी पर लगी सांगरियो को चट कर रही हैं। इसके अलावा कई खेतों में चारा उगाया गया हैं, जिसको टिड्डियाँ समाप्त कर रही हैं।

कृषि विभाग ने टिड्डी से सम्बंधित कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया हैं, हालांकि कृषि विभाग पहले से ही इसकी तैयारी कर रहा हैं। कृषि विभाग का कहना हैं कि अभी टिड्डी की शुरुआत हुई है और आने वाले दिनों में बहुत बड़े टिड्डी दल राजस्थान आने वाले है। राजस्थान में टिड्डियाँ पाकिस्तान के रास्ते से प्रवेश कर रही हैं। हम आपको बता दे कि पिछली साल भी राजस्थान में लगातार टिड्डी की आवक होती रही थी, पूरी साल किसान टिड्डियाँ भगाते रहे। राजस्थान में 26 सालो बाद टिड्डी आई हैं, अब इस साल भी टिड्डियाँ आ रही हैं, हो चिंता का विषय हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default