रूपाराम डूडी की पुण्यतिथि पर विधायक चेतन डूडी ने 1 लाख सीएम फन्ड में तो 15 लाख चिकित्सा विभाग को दिए

INC News
0
डीडवाना, नागौर।


डीडवाना विधानसभा से 2 बार विधायक रहे और नागौर के किसान नेता रूपाराम डूडी की रविवार को छठी पुण्यतिथि थी। इस मौके पर स्वर्गीय रूपाराम डूडी के बेटे और डीडवाना से विधायक चेतन डूडी ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर कोरोना महामारी के लिए 1 लाख रुपये का चेक सीएम सहायता कोष में दिया, वही 15 लाख रुपये विधायक चेतन डूडी ने चिकित्सा विभाग को दिए, ताकि कोरोना जैसी महामारी में इन रुपयों को काम में लिया जा सके।

इसके अलावा विधायक चेतन डूडी ने 51 हजार रुपये वीर तेजाजी मन्दिर डीडवाना में दिए, ताकि मन्दिर का विकास करवाया जा सके। विधायक चेतन डूडी ने यह सभी काम अपने पुण्यतिथि पर किये। विधायक डूडी के पिता रूपाराम डूडी डीडवाना से 2 बार विधायक रहे थे। विधायक डूडी 10 मई 2014 को पीलिया बीमारी के कारण इस दुनियां से अलविदा कह गए थे।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default