Breaking News- डीडवाना में अभी मिले 3 नए कोरोना मरीजों, तीनों ही मरीज गांवों से है।

INC News
0
नागौर, राजस्थान।



नागौर के डीडवाना से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही हैं, डीडवाना में अभी 3 कोरोना मरीज मिले हैं, यह तीनों ही मरीज डीडवाना के गांवों के रहने वाले है। इनमें से 2 मरीज डीडवाना के सानिया गांव के रहने वाले है और एक मरीज डीडवाना के ललासरी गांव का रहने वाला हैं। इस मामले के बाद डीडवाना एसडीएम और डीडवाना तहसीलदार गांवो में पहुंचे हैं, अब इन गांवों में भी कर्फ्यू लगाने की तैयारी हो रही हैं।

हम आपको बता दे कि नागौर में अब तक 343 मामले मिले थे, अब यह 3 मामले और सामने आए हैं, जिसके बाद नागौर में अब 346 मामले हो गए है। जिले में 7 लोगों की मौत भी हो चुकी हैं। इससे पहले भी डीडवाना के दौलतपुरा गांव, सिंगरावट गांव में भी कोरोना मरीज मिल चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default