नागौर जिले में सोमवार को फिर कोरोना का बम फट गया हैं, सोमवार को जिले में 48 नए मरीज मिल गए, पिछले तीन दिनों में नागौर में हर दिन 40 से ज्यादा मरीज मिल रहे है। शनिवार को नागौर में 40, रविवार को 47 मरीज और आज सोमवार को 48 मरीज मिले हैं।जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 400 के पास पहुंच गई हैं, अब तक 391 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिल गए हैं। नागौर राजस्थान का अब कोरोना हॉट स्पॉट वाला जिला बनता जा रहा हैं। यह आंकड़े नागौर जिले के लिए बेहद चिंताजक है।
जिले में अब तक 7 लोग कोरोना के चपेट में आने से मौत का शिकार हो गए है, वही 135 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। आज बासनी गांव में मिले 21 मरीज, कुम्हारी गांव में 7 मरीज, डीडवाना के ललासरी में 1, डीडवाना के सानिया गांव में 2, कादरपुरा में 8 नए मरीज, परबतसर में 5 मरीज, मुंडवा के असावरी में 1, मकराना में 2 मामले, खींवसर के सनख्वास में 1 मरीज मिले हैं।

Tnxx for comment