नागौर जिले में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिले में हर दिन दर्जनों मामले सामने आ रहे हैं। अभी तक नागौर में 343 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं, इनमे से 135 लोग वापस ठीक भी हो गए हैं, वहीं 7 लोग अब तक कोरोना के कारण मौत का शिकार हो गए है। नागौर जिले में अब तक 12672लोगों के सैम्पल लिए गए हैं, इनमें से 10369लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं, जबकि 343 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इसके अलावा अभी 2002 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी हैं।
जिले में रविवार को 47 कोरोना के नए मरीज मिले थे, वही शनिवार को भी यह आंकड़ा 40 पर था। जिले के सभी 13 उपखंड कोरोना से ग्रसित हो चुके है, जिसके कारण पूरा नागौर जिला रेड अलर्ट पर हैं। जिले में बाहर से आए हुए प्रवासी भी काफी संख्या में पॉजिटिव पाए गए हैं, वही ज्यादातर लोग बासनी गांव से ही कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। हम आपको बता दे कि नागौर में पहली बार 5 अप्रेल को पहला मरीज मिला था।

Tnxx for comment