राजस्थान में आज मिले 76 कोरोना मरीज, मरीजों की संख्या हुई 3655

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान प्रदेश में कोरोना का ग्राफ हर दिन बढ़ता जा रहा हैं। हर दिन 100 से लेकर 150 तक नए मरीज सामने आ रहे है। आज प्रदेश में दोपहर 3 बजे तक 76 नए मरीज सामने आए हैं। अब राजस्थान में कुल मरीजों की संख्या 3655 हो गई हैं। राजस्थान में कोरोना से अब तक 103 मौत हो गई हैं, वहीं राजस्थान में 2071लोग कोरोना से ठीक भी हो गए हैं।

आज राजस्थान के जयपुर में 20 नए मरीज मिले, अजमेर में 13 मरीज, बाड़मेर में 1 मरीज, चूरू में 2 मरीज, दौसा में 1 मरीज, जालौर में 3 मरीज, जोधपुर में 6 मरीज, कोटा में 1 मरीज, पाली में 4 मरीज, राजसमंद में 2 मरीज, उदयपुर में 23 मरीज मिले हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default