नागौर जिले में अब कोरोना के अलावा एक और बड़ी समस्या आ गई हैं। खबर आ रही हैं कि नागौर जिले के कई गांवों में आज टिड्डियाँ आ गई हैं। नागौर जिले की खींवसर तहसील में आज सुबह टिड्डियों की आवाजाही हो रही हैं। कई गांवों में टिड्डियाँ देखने को मिली हैं। किसान बर्तन पीपे बजाकर टिड्डियों को भगाने का प्रयास कर रहे हैं। पिछली साल भी नागौर जिले में टिड्डियाँ आई थी, अब एक बार फिर मई में ही टिड्डियाँ आना शुरू हो गई हैं।
फिलहाल खेतो में कोई फसल नहीं हैं, लेकिन टिड्डियाँ खेजड़ी के पेड़ को नुकसान पहुंचा रही हैं। खेजड़ी पर इन दिनों सांगरी लगती हैं, जो राजस्थान की देश सब्जी होती हैं। टिड्डियाँ 1 दिन में सभी खेजड़ी के पते और सांगरी चट कर जाएगी, इसलिए किसान इनको भगाने का प्रयास कर रहे हैं। अप्रेल में पाकिस्तान से जैसलमेर में टिड्डियाँ घुसना शुरू हुई थी। अभी जैसलमेर, बाड़मेर और गंगानगर में टिड्डियाँ आई थी, लेकिन आज नागौर भी पहुंच गई हैं।


Tnxx for comment