राजस्थान में कोरोना से मौत का आंकड़ा पहुंचा 100, प्रदेश में मरीजों की संख्या 3500 के पास

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा हैं। प्रदेश में आज 64 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राजस्थान में मरीजों की संख्या 3500 कर करीब पहुंच गई हैं। प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या 3491 हो गई हैं, इसके साथ ही राजस्थान में मौतों की संख्या भी बढ़ती ही जा रही हैं। अब प्रदेश में मरीजों की संख्या 100 हो गई हैं। राजस्थान में आज भी 1 मौत हुई हैं।

प्रदेश में अब तक 1903 लोग पॉजिटिव से नेगेटिव हो गए हैं। राजस्थान में अब 1464 एक्टिव केस हैं। राजस्थान में रिकवर होने वाले लोगों का प्रतिशत लगभग 60% हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं, अकेले जयपुर में 1100 से ज्यादा मरीज हैं। वही अब तक राजस्थान के 31 जिलों में कोरोना पहुंच गया हैं। सिर्फ 2 जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना अभी तक नहीं पहुंच पाया हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default