नागौर से कोरोना को लेकर अच्छी खबर, नागौर में 80 से ज्यादा मरीज हुए ठीक

INC News
0
नागौर, राजस्थान।



राजस्थान के नागौर जिले से कोरोना से जुड़ी हुई एक अच्छी खबर सामने आ रही हैं। नागौर जिले में अब तक 119 लोगों में कोरोना पाया गया हैं। हालांकि नागौर में 2 लोगों की मौत कोरोना से हो गई हैं। जिले में 83 लोग कोरोना से ठीक हो चुके है। अब नागौर में सिर्फ 34 लोग ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा हैं और वो पॉजिटिव हैं। यह खबर नागौर के लिए अच्छी हैं। नागौर में एक महीने पहले पहला कोरोना मरीज मिला था, अब एक महीने बाद नागौर के यह हालात हैं।

नागौर में अब तक 4050 लोगों के सैम्पल लिए गए हैं। इन मे से 3434 लोगों की सैम्पल रिपोर्ट आ गई हैं। अब तक लिए गए सैम्पल में से 3316 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। पिछले 1 सफ्ताह में नागौर में 1 कोरोना मरीज मिला है, यह भी नागौर के लिए एक अच्छी खबर हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default