राजस्थान के कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, मेघगर्जना के साथ चलेगी तेज हवाएं

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान प्रदेश में एक तरफ लोग कोरोना से लड़ रहे हैं, तो दूसरी ओर राजस्थान में टिड्डी का भी प्रकोप हैं, अब राजस्थान में पिछले 3 दिनों से भयंकर आंधी भी चल रही हैं। यह आंधी पश्चिमी विक्षोभ के चलते आ रही हैं। वही राजस्थान के कई इलाकों में शनिवार को बारिश भी हुई। नागौर, सीकर, जयपुर में काफी मात्रा में बारिश हुई हैं। इसके अलावा कई अन्य जिलों में बारिश होने की खबर मिली हैं, बारिश की वजह से राजस्थान के इन जिलों के तापमान में भारी गिरावट देखी गई हैं, जिसके कारण लोगों को गर्मी से निजात भी मिली हैं। 7-8 डिग्री पारा कम होने से राजस्थान के कई जिलों में तापमान में 40 से नीचे आ गया हैं।


सिर्फ जैसलमेर और बाड़मेर में पारा 40 डिग्री से ऊँपर हैं, बाकी जिले 40 के नीचे ही हैं। अब मौसम विभाग ने राजस्थान के 26 जिलों के अलर्ट जारी किया हैं, यह अलर्ट तेज हवाएं चलने का हैं, हवाओ के साथ मेघगर्जना भी होगी।वही कई जगहों पर बारिश भी हो सकती हैं। इसमे राजस्थान के सीकर, नागौर, झुंझुनूं, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, जयपुर, टोंक, दौसा, अजमेर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर आदि जिले शामिल है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default