विष्णुदत्त विश्नोई की मां बोली: अगर न्याय नहीं मिला, तो राजगढ़ की जनता को माफ नहीं करूंगी

INC News
0
चूरू, राजस्थान।



विष्णुदत्त विश्नोई प्रकरण में अभी भी सरकार ने सीबीआई जांच का कोई आदेश नहीं दिया, जबकि जनता और कई नेता इस मामले में लगातार सीबीआई की जांच मांग रहे हैं। हालांकि सरकार ने इसकी जांच सीआईडी सीबी से कराने के आदेश दे दिए हैं, लेकिन जनता का मानना हैं कि इस मामले की जांच सीबीआई से होनी चाहिए।

शुक्रवार को बसपा नेता मनोज न्यांगली के साथ राजगढ़ से 200 लोग विष्णुदत्त विश्नोई के गांव लुनेवाला पहुंचे, जहां पर विष्णुदत्त विश्नोई की मां शीला देवी ने राजगढ़ के लोगों से कहा कि अगर मेरे बेटे को न्याय नहीं मिला और सीबीआई से जांच नहीं हुई तो मैं राजगढ़ के लोगों को कभी माफ नहीं करूंगी, क्योंकि मेरे बेटे ने राजगढ़ के लोगों की सेवा करते हुए अपनी जान गंवा दी, मेरे बेटे ने राजगढ़ की जनता को सम्मान दिया, लेकिन बदले में मेरे बेटे को क्या मिला।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default