विष्णुदत्त विश्नोई प्रकरण: अपनी तनख्वाह में से किसी को कुछ नहीं दे सकता और बाहर का पैसा टेबल पर आने नहीं दूंगा

INC News
0
गंगानगर, राजस्थान।



हाल ही में हुए राजस्थान में विष्णुदत्त विश्नोई आत्महत्या मामले में अभी तक सरकार ने सीबीआई जांच के निर्देश नही दिए, जबकि राजस्थान की जनता सीबीआई की लगातार मांग करती जा रही हैं, लेकिन सरकार ने सीआइडी सीबी की जांच देकर पल्ला झाड़ लिया हैं। विष्णुदत्त विश्नोई ने 23 मई को आत्महत्या की थी और अब यह मामला धीरे धीरे बाकी मामलों की तरह ठंडा पड़ता जा रहा हैं, पहले यह खबर आ रही थी कि 5 दिन में जांच हो जाएगी, लेकिन अभी तक उनकी जांच को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ।

अपनी तनख्वाह में से कुछ नहीं दे सकता और टेबल पर एक रुपया नहीं आने दूंगा- विष्णुदत्त विश्नोई

विष्णुदत्त विश्नोई काफी ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे, वो जहां भी रहे, वहां जनता उनकी दीवानी हो गई और उस इलाके की उन्होंने सूरत ही बदल दी। उनकी पत्नी उमेश विश्नोई ने बताया कि एक बार मैंने उनको फोन पर किसी को कहते सुना था कि मैं अपनी तनख्वाह में से किसी को कुछ नहीं दे सकता और टेबल पर मैं एक रुपया नहीं आने दूंगा। यह बात उनकी पत्नी उमेश विश्नोई ने बताई हैं। यह बात सच भी साबित है कि विष्णुदत्त विश्नोई कभी एक रुपया बीबी रिश्वत नहीं लेते, इस कारण वहां के लोग उनको इतना चाहते थे और वो अपनी ड्यूटी काफी ईमानदारी से करते, साथ ही सच का सच और झूठ का झूठ करने वाले अधिकारी थे।

विष्णुदत्त विश्नोई जहां भी जाते, उस थाने का कायाकल्प भी करते, इसके लिए वो लोगों से चंदे के रूप में रुपया इकठ्ठा करवाकर एक कमेटी बनाते और फिर उस कमेटी के जरिये वहां के थाने को नया रूप देते थे।


Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default