राजस्थान प्रदेश में बढ़ता हुआ कोरोना अब 8000 से भी ऊँपर निकल गया हैं। गुरुवार को फिर से राजस्थान में 251 नए मरीज मिल गए, जिसके बाद राजस्थान में कुल मरीजों की संख्या 8067 हो गई हैं, लेकिन राजस्थान में जितने मरीज आज मिले उतने मरीज ठीक भी हो गए हैं। गुरुवार को 253 मरीज ठीक हुए, जिसके बाद राजस्थान में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अब 4815 हो गई हैं। वही गुरुवार को 1 मौत हुए, जिसके बाद कुल मौत होने वाले लोगों की संख्या 180 हो गई हैं।
गुरुवार को जयपुर में 7, झालावाड़ में 69, जोधपुर में 64, पाली में 32, कोटा-नागौर में 9-9 मरीज, सीकर में 10, भरतपुर में 12 बीकानेर-झुंझुनूं में 7-7, चूरू में 5, दौसा में 4, हनुमानगढ़ में 3, भीलवाड़ा-सिरोही-सवाईमाधोपुर-जालौर-डूंगरपुर-बूंदी में 1-1 मरीज मिला, वही अजमेर में आज 6 मरीज मिले।

Tnxx for comment