नागौर, राजस्थान।
नागौर जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ता हुआ जा रहा हैं। जिले में आज सुबह-सुबह को 12 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जिसके बाद नागौर में कोरोना मरीजों की संख्या 400 से ऊँपर हो गई हैं। हालांकि आज मरीज पिछले तीन दिनों की तुलना में कम मिले हैं, जैसा कि आपको पता है सोमवार को नागौर में 48 मरीज मिले थे, तो रविवार को 47 मरीज। अब नागौर में मरीजों की संख्या 416 हो गई हैं। नागौर में अब तक 7 लोगों की मौत भी कोरोना से हो चुकी हैं।
आज मकराना के गच्छीपुरा में एक साथ 8 मरीज मिले, यह सभी मरीज एक ही परिवार के रहने वाले हैं। यह सभी लोग मुंबई से गच्छीपुरा आए थे और होम आइसोलेशन में थे, जो आज सभी पॉजिटीव आए हैं। इसके अलावा एक मरीज आज मकराना के बुड़सु में मिला है। इसके अलावा 3 मरीज लाडनूं से है, जिनमें एक मरीज मंगलपुरा, एक खानपुर और एक छपारा का हैं।

Tnxx for comment