दरअसल हर साल नागौर में आर्मी की भर्ती होती है, यह भर्ती रैली के जरिये कराई जाती हैं। नागौर से लगभग 30 हजार युवा इस आर्मी रैली में भाग लेते हैं और सैंकड़ो युवा इस रैली से चयनित होकर देश की सेवा करते हैं। नागौर जिले को इतने सालों से जयपुर जेडआरओ के अंदर शामिल किया गया था, लेकिन अब हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने नागौर को जोधपुर एआरओ में शामिल कर दिया, जिसके कारण नागौर सेना भर्ती पर बड़ा संकट आ गया। संकट यह हैं कि जोधपुर रीजन में शामिल करने के बाद नागौर में होने वाली रैली नागौर में नहीं होगी, बल्कि नागौर के युवाओं को जोधपुर जाकर इस रैली में शामिल होना होगा।
अब इस मामले को डीडवाना विधायक चेतन डूडी ने संज्ञान में आते ही उठाया हैं। विधायक चेतन डूडी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर इस बदलाव को जैसे का तैसा ही रखने की मांग की हैं, यानी नागौर जिले को जयपुर जेडआरओ में रखने की मांग की, ताकि हजारों युवाओं को आर्मी रैली के लिए नागौर से जोधपुर नहीं जाना पड़े। विधायक डूडी के अलावा लाडनूं विधायक मुकेश भाकर ने भी इस मामले में संज्ञान लिया हैं और पत्र लिखकर मांग उठाई हैं।


Tnxx for comment