राजस्थान प्रदेश में काफी तेजी से कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा हैं। प्रदेश में बुधवार को 170 नए मरीज मिले, जिसके बाद राजस्थान में मरीजों की संख्या 6000 से ऊँपर चली गई हैं। अब राजस्थान में मरीजों की संख्या 6015 हो गई हैं। बुधवार को 67 लोग कोरोना से ठीक हुए, जिसके बाद कुल ठीक होने वाले लोगों की संख्या 3404 हो गई हैं वही बुधवार को राजस्थान में 4 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 147 हो गई हैं।
बुधवार को जयपुर में 25(1665), डूंगरपुर में 22(233), जोधपुर 18में (1128), नागौर में 17(213), सीकर में 12(64), जालौर में 11(108), झुंझुनूं में 9, कोटा में 6, सिरोही में 5 मरीज मिले हैं। इसके अलावा पाली और राजसमंद में 8-8, अजमेर और चित्तौड़ में 7-7, उदयपुर-बांसवाड़ा और चूरू में 3-3, टोंक में 2, बारां-झालावाड़ और श्रीगंगानगर में 1-1 मरीज मिला हैं।

Tnxx for comment