राजस्थान प्रदेश में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा हैं, इसके कारण प्रदेश शहीत पूरे देश मे लॉक डाउन हैं और लॉक डाउन के कारण प्रवासी मजदूर हर जगह फंसे हुए हैं। राजस्थान के जोधपुर से सांसद और भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हाल ही में एक बयान दिया हैं, जो बहुत ज्यादा गैर जिम्मेदाराना बयान हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान सरकार पर कई आरोप लगाए और कहा कि सरकार मजदूरों को वापस लाने की व्यवस्था नहीं कर रही हैं। आगे गजेंद्र सिंह ने कहा कि अगर गहलोत मुझे फोन करके बोलते तो मैं हर दिन राजस्थान को 100 ट्रेन दिलवा देता।
एक केंद्रीय मंत्री और जोधपुर के सांसद का बयान कितना गैर जिम्मेदार हैं, यह आप सोच सकते है। क्या राजस्थान से गजेंद्र सिंह का कोई रिश्ता नहीं? क्या एक सांसद की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती? क्या जोधपुर लोकसभा के 20 लाख मतदाताओं के लिए भी मंत्री जी की कोई जिम्मेदारी नहीं हैं? मंत्री जी का कहना हैं कि अगर गहलोत फोन करते तो मैं यह काम करता। क्या बिना मुख्यमंत्री के फोन किये आप राजस्थान के लोगों की मदद नहीं कर सकते थे?? क्या एक सांसद प्रदेश के लोगों की मदद नहीं कर सकता? इस तरह केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के इस बयान को गैर जिम्मेदार देखा जा रहा हैं। सोशल मीडिया पर भी शेखावत की किरकरी हो रही हैं।

Tnxx for comment