रालोपा कार्यकर्ता महाराष्ट्र से बाइक चलाकर नागौर आ रहा था, रास्ते में दर्दनाक हादसे में हुई मौत

INC News
0
नागौर, राजस्थान।



कोरोना के कारण पूरे देश में लॉक डाउन हैं और यातायात व्यवस्था भी बन्द हैं, ऐसे में कई मजदूर और प्रवासी लोग दूसरे प्रदेशों में फंस गए। ऐसे में कई लोग पैदल या फिर अपने साधन से घरों की ओर लौट रहे हैं। हालांकि अब तो सरकार ने रेलवे सेवा देना शुरू कर दिया हैं। लेकिन फिर भी लोग अपने साधनों से आ रहे हैं। जो लोग अपने साधनों से आ रहे हैं, उनकी काफी खबरे एक्सीडेंट की आ रही हैं। कई लोग रास्तो में दुर्घटना के कारण यह दुनियां छोड़कर चले गए हैं।

रालोपा कार्यकर्ता महाराष्ट्र से आ रहा था, रास्ते मे हुआ एक्सीडेंट

नागौर जिले के मकराना तहसील के गांव रामसिया का एक युवक महाराष्ट्र के इचलकरंजी से नागौर अपने गांव रामसिया आ रहा था। युवक जैसे ही राजस्थान के चितौड़गढ़ पहुंचा तो उनकी बाइक का एक्सीडेंट हो गया, जिसके कारण युवक अशोक सियाक की मौत हो गई। अशोक सियाक अपने पिता की इकलौती सन्तान थी। अशोक सियाक महाराष्ट्र में कमाई करता था। अशोक सियाक राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का कार्यकर्ता था। अशोक की मौत पर मकराना विधायक रूपाराम मुरावतिया ने अफसोस जताया और युवाओं को इतना लंबा सफर बाइक से नहीं करने की हिदायत दी।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default