शुक्रवार को नागौर में मिले 2 नए मरीज, जाने कहाँ के रहने वाले हैं यह मरीज?

INC News
0
नागौर, राजस्थान।



नागौर जिले में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा हैं। जिले में शुक्रवार को फिर 2 नए केस मिले हैं, जिसके बाद नागौर में कोरोना मरीजों की संख्या 158 हो गई हैं। गुरुवार को भी नागौर में 17 नए मरीज मिले थे। अब जिले में जो मरीज मिल रहे हैं, वो दूसरे प्रदेशों से आए हुए प्रवासी लोग हैं। नागौर में अब तक 3 लोग कोरोना के कारण मौत का शिकार हो गए हैं, वही अब तक नागौर में 115 लोग कोरोना से ठीक भी हो गए हैं। जिले के 158 मरीजों में से 14 लोग बाहर से आए हुए हैं।

शुक्रवार को मिले दोनों मरीज नागौर के लाडनूं तहसील के हैं। दोनों ही मरीज चेन्नई से हाल ही में 2 दिन पहले ही लौटे थे, जिनको कवारेंटीन किया गया था। आज दोनों युवक पॉजिटिव आये है। दोनों युवक लाडनूं के पास मंगलपुरा गांव के रहने वाले हैं। इन युवकों के साथ 15 लोग डीडवाना के भी साथ मे आए थे, जिनकी जांच अब प्रशासन कर रहा हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default